फ्लिपकार्ट और अमेजन को नोटिस, उत्पादों के बारे में नहीं दी अनिवार्य सूचना
ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल और बिग बिलियन डेज सेल के बीच अमेजन और फ्लिपकार्ट को झटका लगा है। सरकार ने फ्लिपकार्ट तथा अमेजन को नोटिस जारी किया है। ई-वाणिज्य कंपनियों के मंच से बिकने वाले सामानों पर उनके मूल उत्पत्ति वाले देश की जानकारी तथा अन्य जरूरी सूचनायें नहीं दिए जाने को लेकर सरकार ने कदम उठाया है।ये नोटिस उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं जन वितरण मंत्रालय के तहत आने वाले उपभोक्ता मामलों के विभाग द्वारा जारी किये गये। इस बारे में फिलहाल दोनों कंपनियों से कोई टिप्पणी नहीं मिल पायी है। विभाग ने सभी ई-वाणिज्य कंपनियों से 'लीगल मेट्रोलॉजी (पैकेज्ड कमोडिटीज) रूल्स, 2011 का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है। दोनों कंपनियों से 15 दिन के भीतर नोटिस का जवाब देने को कहा गया है। कंपनियों को एक जैसे शब्दों वाले इस नोटिस में कहा गया है, ''यह पाया गया कि कुछ ई-वाणिज्य कंपनियां अपने डिजिटल मंच से बिकने वाले उत्पादों पर जरूरी जानकारी नहीं दे रही हैं जबकि यह 'लीगल मेट्रोलॉजी (पैकेज्ड कमोडिटीज) रूल्स, 2011 के तहत जरूरी है। फ्लिपकार्ट इंडिया प्राइवेट लि. और अमेजन डेवलपमेंट सेंटर इंडिया प्राइवेट...