सरकार दे रही है सस्ते में सोना खरीदने का मौका, कल से मिलेगा अवसर

सरकार ने सोमवार से सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाले गोल्ड बॉन्ड की इश्यू प्राइस 4,590 प्रति ग्राम तय की है। हालांकि, अगर आप ऑनलाइन अप्लाई कर रहे हैं और डिजिटल माध्यम से भुगतान कर रहे हैं तो आपको प्रति ग्राम 50 रुपये की छूट भी मिलेगी। ऐसे निवेशकों के लिए सोने की इश्यू प्राइस 4,540 रुपये प्रति ग्राम होगी। 


गौरतलब है कि पिछले एक साल में सोने के दाम में 40 फीसद तक की तेजी दर्ज की गई है। कोरोनावायरस के चलते वैश्विक मंदी के और गहराने की आशंका की वजह से सोने की दाम में तेजी दर्ज की गई है। 


जानें इस स्कीम की खास बातें


सरकार की ओर से रिजर्व बैंक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड जारी करता है। सरकार ने अप्रैल में चालू वित्त वर्ष के लिए पहले चरण के गोल्ड बॉन्ड की बिक्री की थी। इस स्कीम के तहत कोई भी व्यक्ति न्यूनतम एक ग्राम सोना खरीद सकता है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की शुरुआत नवंबर, 2015 में हुई थी। इस स्कीम का लक्ष्य सोने की खरीद के लिए घरों में की जाने वाली बचत को वित्तीय बचत में बदलने एवं फिजिकल गोल्ड की मांग में कमी लाना है।


Comments

Popular posts from this blog

शिया कालेज में हुआ मुकाबलए हुस्ने क़ेरात का आयोजन

लोक अदालत में मुक़दमों का हुआ निस्तारण

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ने देश और दुनिया में खुशबू फैलाने का काम किया है शिया रहनुमा -मौलाना यासूब अब्बास।