Posts

Showing posts with the label प्रदेश समाचार

ब्रेन अकैडमी मॉलपुर कैंपबेल रोड पर SIR से जुड़ा समाधान शिविर आयोजित

Image
  लखनऊ मॉलपुर, कैंपबेल रोड स्थित ब्रेन अकैडमी में सहायक निर्वाचन अधिकारी कमल कुमार के नेतृत्व में एक विशेष कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप का मक़सद SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) से संबंधित आम जनता की समस्याओं को मौके पर ही सुनना और उनका समाधान करना था। कैंप में बड़ी तादाद में क्षेत्र के मतदाता पहुँचे और नाम जोड़ने, संशोधन, पता परिवर्तन व अन्य चुनावी प्रक्रियाओं से जुड़ी दिक्कतों को अधिकारियों के सामने रखा। सहायक निर्वाचन अधिकारी कमल कुमार ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित स्टाफ को तत्काल आवश्यक निर्देश दिए। कैंप के दौरान कई मामलों का फौरन निस्तारण किया गया, जबकि शेष आवेदनों को तय समय-सीमा में हल करने का आश्वासन दिया गया। जनता ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कैंप लगने से उन्हें दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते और काम आसानी से हो जाता है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे अपने वोटर रिकॉर्ड की समय-समय पर जांच करते रहें और किसी भी त्रुटि की स्थिति में ऐसे कैंपों का लाभ उठाएँ।

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ने देश और दुनिया में खुशबू फैलाने का काम किया है शिया रहनुमा -मौलाना यासूब अब्बास।

Image
  अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता और महासचिव शिया धर्मगुरु मौलाना यासूब अब्बास ने बयान देते हुए कहा कि यह बहुत अच्छा फ़ैसला है और मैं इस फ़ैसले का दिल से स्वागत करता हूं क्योंकि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ने शिक्षा के क्षेत्र में देश के साथ-साथ पूरी दुनिया में तालीम की खुशबू फैलाने का काम किया है। शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि “अल्पसंख्यक दर्जे की अपनी अलग अहमियत और ताक़त होती है क्योंकि उसमें किसी की दख़ल अंदाज़ी नहीं होती है और संस्था के हित में कोई भी फ़ैसला लेने में किसी तरह की परेशानी पेश नहीं आती जहां तक तीन जजों की बेंच का सवाल है तो मेरी उम्मीद है कि वह बहुत अच्छा फ़ैसला लेगी और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में अल्पसंख्यक दर्जे को बरक़रार रखने का फ़ैसला करेगी. मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि हमेशा एएमयू को लेकर इसलिए विवाद रहता है क्योंकि वह अच्छी शिक्षा प्रदान कर रहा है. पूरे देश को एएमयू से बेहतरीन और क़ाबिल लोग मिले हैं जो आज पूरी दुनिया में हिंदुस्तान का नाम रौशन कर रहे ...

इंदौर में मस्जिद पर लगे पोस्टर को लेकर विवाद, शिया पर्सनल लॉ बोर्ड ने जताया आक्रोश

Image
इंदौर के कागदीपुरा इलाके में एक मस्जिद पर लगे धार्मिक पोस्टर को लेकर विवाद के बाद शिया मुस्लिम समुदाय में गहरी चिंता व्यक्त की गई है। ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास ने इस विवाद को लेकर गहरी आपत्ति जताई है और समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है। मौलाना यासूब अब्बास के अनुसार, स्थानीय भाजपा नेताओं ने पोस्टर पर आपत्तिजनक टिप्पणियाँ की हैं। भाजपा नगर उपाध्यक्ष श्री एकलव्य गौड़ और मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा कथित रूप से दी गई धमकियों ने इस विवाद को और अधिक भड़काया है।  मौलाना यासूब अब्बास ने स्पष्ट किया कि यह पोस्टर कर्बला में हज़रत इमाम हुसैन (अ.स) द्वारा इंसानियत और सच्चाई को बचाने के लिए लड़ी गई ऐतिहासिक जंग को दर्शाता है, जिसे हर साल मुहर्रम के मौके पर लगाया जाता है और इसका उद्देश्य किसी धर्म विशेष की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं है। उन्होंने कहा कि पोस्टर में दिखाया गया लाल झंडा प्रिंटिंग की गड़बड़ी के कारण केसरिया जैसा दिखाई दे रहा है, जिसे लेकर गलतफहमी उत्पन्न हो गई है। बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास ने प्रदेश के...

हिजबुल्लाह प्रमुख नसरल्लाह शहीद होकर अमर हो गए: मौलाना यासूब अब्बास

Image
शनिवार को लखनऊ के हुसैनाबाद स्थित छोटे इमामबाड़े में हिजबुल्लाह के प्रमुख सैयद हसन नसरल्लाह के चालीसवें की मजलिस (शोक सभा) का आयोजन किया गया। इस मजलिस का आयोजन हैदरी टास्क फोर्स (एचटीएफ) द्वारा किया गया था, जिसे मौलाना यासूब अब्बास ने संबोधित किया। मौलाना यासूब अब्बास ने अपने संबोधन में कुरान, पैगंबर हज़रत मोहम्मद और अहले’बैत की शिक्षाओं का ज़िक्र करते हुए कहा कि हमें हमेशा ज़ालिम का विरोध और मजलूम का समर्थन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सैयद हसन नसरल्लाह ने इस्लामी शिक्षाओं का पालन करते हुए जीवन भर ज़ालिम इस्राइल का विरोध और फिलिस्तीन के मजलूमों का समर्थन किया। मौलाना ने नसरल्लाह को मानवता के लिए दी गई कुर्बानी का प्रतीक बताते हुए कहा कि इस्लाम के अनुसार शहीद कभी मरते नहीं हैं और सैयद हसन नसरल्लाह इसी तरह अमर हैं। मजलिस के दौरान मौलाना यासूब अब्बास ने फिलिस्तीन और लेबनान पर इस्राइल के हमलों की कड़ी निंदा की और इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को नरसंहार का दोषी ठहराया।  मौलाना ने इस्राइल द्वारा हाल ही में ईरान पर किए गए हमले की भी आलोचना करते हुए कहा कि अमेरिका और अन्य पश्चि...

मिथ वेलफेयर फाउण्डेशन ने स्कूली बच्चों को बांटे टिफिन, दिया स्वस्थ भारत का संदेश

Image
क्रासर: शारदीय नवरात्र के अवसर पर मिथ वेलफेयर फाउण्डेशन ने सीतापुर में प्रकाश अकेडमी स्कूल के बच्चों को बांटे टिफिन व शिक्षकों का किया सम्मान  क्रासर: बच्चों को पोषण युक्त आहार की सबसे ज्यादा जरूरत: विकास गुप्ता क्रासर:  प्रकाश अकेडमी के प्रबंधक दुर्गेश सिंह ने मिथ वेलफेयर फाउण्डेशन का आभार जताया सीतापुर। आप जरा अपने स्कूली दिनों को याद कीजिये जब स्कूल में उपहार मिलते थे तो चेहरे पर खुशी का ठिकाना न रहता था। अपने उपहारों के साथ—साथ दूसरों के उपहारों को भी उलट  पलट कर देखते थे। आज कुछ ऐसा ही नजारा था सीतापुर के मछरेटा स्थित स्कूल प्रकाश अकेडमी का। शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर मिथ वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्ध्यक्ष विकास गुप्ता के हाथों टिफिन पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।  शनिवार को मिथ वेलफेयर फाउण्डेशन द्धारा आयोजित टिफिन वितरण समारोह में बोलते हुए फाउण्डेशन के अध्यक्ष विकास गुप्ता ने कहा बच्चे देश का भविष्य हैं। बच्चों को ही स्वस्थ भारत का निर्माण करना हैं। बच्चों को पोषण युक्त आहार की सबसे ज्यादा जरूरत है। स्कूलों को भी बच्चों के अभिभावकों को बच्चों को पोषणयुक्त आहार...

चिनार पुस्तक महोत्सव : श्रीनगर के पहले सबसे बड़े पुस्तक महोत्सव का आगाज 17 अगस्त से

Image
 श्रीनगर में पहली बार बहुत बड़े स्तर पर आयोजित पुस्तक मेले 'चिनार पुस्तक महोत्सव' का शुभारंभ 17 अगस्त से होने जा रहा है। इसकी जानकारी मंगलवार को एसकेआईसीसी के विंटर हॉल में आयोजित प्रेस वार्ता में श्रीनगर के उपायुक्त डॉ. बिलाल मोहिउद्दीन भट, आईएएस ने दी। उन्होंने कहा, ''17 से 25 अगस्त तक आयोजित चिनार पुस्तक महोत्सव कश्मीर घाटी का पहला सबसे बड़ा पुस्तक मेला होगा, जिसे नेशनल बुक ट्रस्ट, इंडिया, राष्ट्रीय उर्दू भाषा विकास परिषद (एनसीपीयूएल) और डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्टेशन श्रीनगर के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। श्रीनगर में काफी लंबे समय से इतने बड़े स्तर का कोई महोत्सव नहीं हुआ है, ऐसे में श्रीनगर की आवाम के लिए यह बेहतरीन अवसर है, जहां किताबों के बीच पाठक साहित्य, कला और संस्कृति से जुड़े तरह—तरह कार्यक्रमों में भाग ले पाएंगे। ये कार्यक्रम तीन भाग में आयोजित होंगे। 10 बजे से 1 बजे तक बच्चों के लिए कैलिग्राफी, स्टोरी टेलिंग, कैरीकेचर, डाइंग कॉम्पटीशन, आर्ट वर्कशॉप, स्लोगन राइटिंग कॉम्पटीशन, कठपुथली क्राफ्ट, खेल—खेल में वैदिक गणित और भी कई तरह की रचनात्मक लेखन की कार्यशालाएं...

रेलवे के डिप्टी एसएस सेवा से बर्खास्त

Image
रायबरेली। शहर के रेलवे स्टेशन पर डिप्टी स्टेशन अधीक्षक के पद पर कार्यरत महबूब अली को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। यह कार्रवाई उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक कृष्ण कांत ने की है। आरोप है कि ड्यूटी के दौरान डिप्टी एसएस ने लापरवाही बरती और कार्य व्यवहार भी ठीक नहीं है। इसको लेकर कई बार शिकायतें मिली थीं। गाड़ियों के संचालन में डिप्टी एसएस की भूमिका महत्वपूर्ण होती है, जिसमें किसी तरह की लापरवाही कतई ठीक नहीं है। स्टेशन अधीक्षक शाहबाज मुजफ्फर ने डिप्टी एसएस को बर्खास्त किए जाने की पुष्टि की है। उधर, उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के सहायक मंडल मंत्री लवकुश सोनकर का कहना है कि सेवा से बर्खास्त किए गए डिप्टी एसएस महबूब अली को मंडल कार्यालय लखनऊ में अपर मंडल रेल प्रबंधक के यहां 45 दिन में अपील करने का मौका दिया गया है। मामले में अपील की जाएगी। रायबरेली। बनारस से देहरादून जाने वाली जनता मेल बुधवार को करीब 20 मिनट रोकी गई, क्योंकि दानापुर से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस को पास कराना था। जनसाधारण एक्सप्रेस का रायबरेली में ठहराव नहीं है, इसलिए जनता मेल को ...

सीएम योगी ने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अभ्यर्थियों के सम्मान समारोह को किया संबोधित

Image
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार की योजनाओं के साथ जुड़कर कार्य करना ही अभ्युदय की सार्थकता है। उन्होंने कहा कि ‘‘अयोग्य: पुरुषो नास्ति योजकस्तत्र दुर्लभ:’’। यानी कोई अयोग्य नहीं है केवल एक योग्य योजक का साथ चाहिए और प्रदेश के अभ्युदय कोचिंग संस्थान उस योजक के रूप में कार्य कर रहे हैं। इस कोचिंग संस्थान में नवचयनित आईएएस, पीसीएस, पीपीएस, आईआईटी-जेईई और नीट में सफलता प्राप्त कर चुके अभ्यर्थी मंडलायुक्त की अध्यक्षता में गठित कमेटी से जुड़कर पढ़ा रहे हैं। सीएम योगी शुक्रवार को मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अभ्यर्थियों के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। कोचिंग संस्थानों की गुणवत्ता को और बेहतर करना है लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि कोविड कालखंड में बसंत पंचमी के दिन शुरू हुआ अभ्युदय कोचिंग संस्थान आज अच्छे परिणाम देता हुआ दिखाई दे रहा है। हमारी सरकार ने प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के विषय विशेषज्ञों को भी इस कोचिंग से जोड़ा है। फिजिकली और वर्चुअल दोनों तरह की कक्षाएं इस कोचिंग संस्थान में चलाई जा रही हैं। उन्ह...

फर्जी पासपोर्ट संग बांग्लादेशी गिरफ्तार:दुबई से वापस लौटाया गया था, लखनऊ में जांच शुरू

Image
लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर फर्जी पासपोर्ट के सहारे दुबई की यात्रा करने वाला एक बांग्लादेशी बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। सीआईएफ ने उसे हिरासत में लेकर सरोजनीनगर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस और सुरक्षा एजेंसी मामले की जांच कर रही है। फर्जी पासपोर्ट के सहारे पहुंच गया था दुबई एसीपी कृष्णानगर विनय द्विवेदी के मुताबिक पकड़ा गया मोमिनुल इस्लाम मूल रूप से बांग्लादेश का रहने वाला। वह 8 अप्रैल को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से दुबई एयरलाइंस विमान से शारजाह (दुबई) गया था। जहां पहुंचने पर चेकिंग के दौरान उसका पासपोर्ट फर्जी निकला। जिसकी वजह से उसे वापस दुबई एयरलाइन्स उड़ान से लखनऊ वापस भेज दिया गया। बुधवार दोपहर चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर पहुंचे मोमिनुल इस्लाम को रूटीन चेकिंग के दौरान इमीग्रेशन अधिकारियों ने पासपोर्ट चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बताया कि पश्चिम बंगाल में एजेंट के द्वारा पासपोर्ट ऑफिस से असित दास नाम से फर्जी पासपोर्ट बनवाया था। यह जानकारी होते ही सीआईएसएफ जवानों ने उसे हिरासत में लेकर सरोजनीनगर पुलिस के हवाले कर दिया। थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर संबंधित...

निकाय चुनाव आरक्षण लिस्ट से जागे अपर्णा यादव के अरमान, BJP से मेयर चुनाव लड़ेंगी मुलायम की बहू?

Image
यूपी नगर निकाय चुनाव की आरक्षण लिस्ट जारी होने के बाद जिन नेताओं के चेहरे खिले हैं, उनमें एक नाम अपर्णा यादव का भी है। लखनऊ सीट महिला के लिए आरक्षित होने के बाद वो मेयर का चुनाव लड़ने की इच्छा रखती हैं। सियासी सूत्रों के मानें तो खुद की अनदेखी की बात कहते हुए अपर्णा ने लखनऊ मेयर सीट के लिए टिकट की जुगत लगाना शुरू कर दिया है। अपर्णा अपने जेठ अखिलेश यादव से बगावत कर भाजपा ज्वाइन करने और पार्टी के लिए प्रचार का हवाला देते हुए लखनऊ मेयर का टिकट चाहती हैं। लखनऊ की मेयर इस समय संयुक्ता भाटिया हैं। संयुक्ता की ना सिर्फ भाजपा बल्कि संघ में भी तगड़ी पकड़ मानी जाती है। सीट महिला में जाने के बाद उनको फिर से टिकट मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। अपर्णा के सामने सबसे बड़ी चुनौती संयुक्ता ही हैं। लखनऊ नगर निगम बीजेपी की सेफ सीट मानी जाती है। लंबे समय से निगम पर भाजपा का कब्जा है। ऐसे में भाजपा से टिकट होना ही मेयर बनने की गारंटी की तरह देखा जा रहा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक की पत्नी अपर्णा यादव ने 2022 विधानसभा चुनाव से पहले काफी जोरशोर से भाजपा ज्वाइन की थी। उस दौरान जेपी नड्डा, ...

बेकाबू ट्रक की टक्कर से नहर में गिरी कार, तीन घायल

Image
जगतपुर (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की रात बेकाबू ट्रक की टक्कर से कार नहर में जा गिरी। इससे कार पर सवार तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। रात करीब डेढ़ बजे कार सवार तीन लोग मिर्जापुर से लखनऊ की तरफ जा रहे थे। लखनऊ-प्रयागारज राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगतपुर कस्बे के निकट गंग नहर पुल के पास प्रयागराज से लखनऊ की तरफ जा रहे ट्रक ने पीछे से कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार नहर में जा गिरी। वहीं अंधेरे का फायदा उठाकर चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में भदोही जिले के महराजगंज निवासी कमलेश मिश्रा, अभिषेक मिश्रा और मिर्जापुर के चुनार निवासी कार चालक सानू शर्मा घायल हुए। घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।

लखनऊ में कल से कटेगा 5000 का चालान, जानिए कैसे बचेगी जान

Image
लखनऊः  क्या आपने अभी तक अपनी मोटरसाइकिल या कार पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगवाई है तो यह खबर आपके लिए है. अगर अभी तक आपने इस नई व्यवस्था को नहीं अपनाया है तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की सड़क पर मंगलवार से सावधान होकर निकलें नहीं तो आपको मोटा जुर्माना देना पड़ सकता है. यही नहीं एक खास एक्ट के तहत आपके ऊपर कार्रवाई भी हो सकती है. आपको बता दें कि पुलिस आयुक्त ने सोमवार को यह निर्देश दिया है कि अब जो लोग हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट और मानक के अनुरूप नंबर प्लेट का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, उनका चालान किया जाए. चालान करीब पांच हजार रुपए का होगा. एमवी एक्ट की धाराओं में ही एक्शन लिया जाएगा.

दिल दहला देने वाली घटना, जेठ ने गहरी नींद में सो रही मां-बेटी को जिंदा जला

Image
हरदोई:- हरदोई जिले के मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता और उसकी मासूम पुत्री को जिंदा जलाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि रविवार और सोमवार की रात करीब 2 बजे गहरी नींद में सो रही मां और 9 माह की मासूम बेटी को महिला के जेठ ने डीजल डाल कर जिंदा जला दिया। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल मां बेटी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने 9 महीने की मासूम को मृत घोषित कर दिया। महिला का पति नौकरी के सिलसिले में बाहर गया था। पुलिस अवैध संबंध के अलावा प्रॉपर्टी के विवाद के हिसाब से मामले की जांच कर रही है। आरोपी जेठ की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर हरैया में रात करीब दो बजे उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के रहने वाले शिवनाथ की 30 वर्षीय पत्नी राम श्री और उसकी 9 माह की बेटी आशिकी जो एक ही चारपाई पर सो रही थी। अचानक चारपाई में आग लगने से जलने लगी। उसी के पड़ोस में दूसरी चारपाई पर तीन बच्चे सो रहे थे। शोर सुनकर बाकी परिवार के लोग और गांव के लोगों ने दोनों को किसी तरह बचाया और आग लगने से ...

थानेदार और मुख्य आरक्षी ने होमगार्ड को लात-घूसों से पीटा, थाने पर बैठाए रखा

Image
सतांव (रायबरेली)। आरोपी के थाने से भाग जाने से खफा थानेदार और मुख्य आरक्षी ने होमगार्ड को न सिर्फ लात-घूंसों से पीटा, बल्कि रात 11 बजे तक थाने पर बैठाए रखा। मंगलवार को साथी की पिटाई से अन्य होमगार्ड आक्रोशित हो गए। होमगार्डों ने जिला होमगार्ड कमांडेंट बृजेश मिश्रा के साथ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर कार्रवाई करने की बात कही। एसपी ने सीओ लालगंज को प्रकरण की जांच सौंपी है। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के सुमेरपुर गांव निवासी होमगार्ड रामशंकर की डयूटी थाने पर लगी है। सोमवार दोपहर गुरुबख्शगंज थानेदार इंद्रपाल सिंह किसी मामले में एक युवक को पकड़कर थाने लाए थे। उन्होंने होमगार्ड से युवक पर नजर रखने के लिए कहा था। शाम को थाने पर पीस कमेटी की बैठक थी। होमगार्ड का आरोप है कि पीस कमेटी की बैठक के बाद थानेदार ने उसे गुटाखा लाने के लिए भेज दिया। जब वह लौटकर आया तो थाने पर आरोपी युवक नहीं था। बस इतनी सी बात को लेकर थानेदार और मुख्य आरक्षी संतोष कुमार सिंह ने उसकी लात-घूसों से पिटाई कर दी। पीड़ित का आरोप है कि मुख्य आरक्षी ने ही युवक को छोड़ा था। बाद में उसे जबरन लिखा लिया कि उसकी लापरवाही से आरोपी युवक फ...

रिश्ता शर्मसार: मासूम से हैवानियत! चाचा ने दुष्कर्म के बाद मरणासन्न हालत में फेंका, खेत में पड़ी थी खून से लथपथ

Image
हरदोई जिले के पचदेवरा क्षेत्र में घर के बाहर खेल रही आठ साल की मासूम को पड़ोस का कथित चाचा बहलाफुसलाकर घर ले गया। जहां पर उसने इंसानित को शर्मसार करते हुए बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। करीब तीन घंटे बाद मरणासन्न हालत में खून से लथपथ हालत में मासूम को खेत में फेंककर फरार हो गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए ले जाया जा रहा था। इसी बीच उसकी रास्ते में मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने आरोपी के घर से बच्ची के खून से लथपथ कपड़े भी बरामद किए गए हैं। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक आठ वर्षीय मासूम बुधवार को अपने घर के बाहर खेल रही थी। घर के लोग होली मनाने में लगे थे। इसी बीच शाम के करीब सात बजे मासूम अचानक गायब हो गई। तब तक अंधेरा हो चुका था। काफी देर तक जब उसकी कोई आहट नहीं मिली, तो घर वाले उसे तलाश करने लगे। कई घंटे की तलाश के बाद घर के सामने खेत में मासूम की खून से लथपथ पड़ी होने की जानकारी मिली। परिजन पहुंचे मासूम मरणासन्न हालत में पड़ी थी। बच्ची की ऐसी हालत देख कर घर वाले घबरा गए। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए उसे उठा कर शाहजहांपुर के ...

जीजा से प्रेम प्रसंग में बाधक बनने पर पति की हत्या

Image
सुरसा (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहकमपुरवा मजरा बिराहिमपुर में जीजा के साथ प्रेम संबंधों का खुलासा होने पर पत्नी ने पति की हत्या कर दी। पेड़ से गिरकर मौत होने की जानकारी पत्नी ने ससुर को दी। ससुर ने बहू पर प्रेमी जीजा के साथ मिलकर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या करने की पुष्टि होने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पत्नी को हिरासत में ले लिया। जीजा फरार हो गया है। बताया गया कि पप्पू कुशवाहा (26) शुक्रवार दोपहर पत्नी शांति के साथ जानवरों की खातिर घास लेने के लिए घर से निकला था। कुछ समय बाद परिजनों को सूचना मिली कि पप्पू पेड़ से गिरकर घायल हो गया है। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो पप्पू की मौत हो चुकी थी। पास में बैठी शांति विलाप कर रही थी। मृतक के पिता रामाधीन ने पुत्र की हत्या किए जाने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी। बताया कि शांति का कई महीनों से अपने जीजा चंद किशोर के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। चंद किशोर लगभग 10 वर्ष पहले पड़ोस के गांव मोहकमपुरवा में अपना घर बनाकर रहने लगा था। कुछ समय बाद उसकी पत्नी सुनीता की बीमारी के चलते मौत हो गई थ...

आठ वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले, आनंद कुमार अपर निदेशक सूडा बने

Image
प्रदेश सरकार ने आठ वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। आनंद कुमार शुक्ला को सीडीओ आजमगढ़ से अपर निदेशक सूडा लखनऊ बनाया गया है। श्री प्रकाश गुप्ता को सीडीओ गाजीपुर से सीडीओ आजमगढ़ बनाया गया है। संतोष कुमार वैश्य एडीएम वित्त एवं राजस्व बदायूं को सीडीओ गाजीपुर। राकेश कुमार पटेल मुख्य राजस्व अधिकारी प्रतापगढ़ को एडीएम वित्त एवं राजस्व बदायूं बनाया गया है। राकेश कुमार गुप्ता को सिटी मजिस्ट्रेट बरेली से मुख्य राजस्व अधिकारी प्रतापगढ़। रेनू सिंह एसडीएम प्रयागराज को सिटी मजिस्ट्रेट बरेली बनाया गया है। विनय कुमार सिंह द्वितीय सिटी मिर्जापुर को एडीएम वित्त एवं राजस्व बनाया गया है मंगलू बलरामपुर को सिटी मजिस्ट्रेट मिर्जापुर बनाया गया है। विनय कुमार सिंह द्वितीय सिटी मजिस्ट्रेट मिर्जापुर को एडीएम वित्त एवं राजस्व हापुड़ बनाया गया है। मंगलेश दूबे एसडीएम बलरामपुर को सिटी मजिस्ट्रेट मिर्जापुर बनाया गया है।

राजकीय बालगृह: चार बच्चियों की मौत, एक की हालत गंभीर

Image
प्राग नारायण रोड स्थित राजकीय बालगृह की एक और बच्ची ने मंगलवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके साथ मरने वाली बच्चियों की संख्या चार हो गई है। वहीं, सिविल अस्पताल में भर्ती एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। बालगृह की जांच के लिए पहुंची सीएमओ की टीम का दावा है कि मासूमों को ठंड से बचाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। दिसंबर-जनवरी में उचित देखभाल न होने से बच्चे ठंड की चपेट में आ गए और उन्हें निमोनिया हो गया। सिविल अस्पताल प्रशासन का भी कहना है कि बच्चे गंभीर हालत में लाए गए थे। डीपीओ विकास सिंह ने पोस्टमार्टम करवाने के साथ मजिस्ट्रेटी जांच का आदेश दिया है। इसके साथ ही बालगृह अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तत्काल रिपोर्ट मांगी गई है। बालगृह की व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए दिनेश रावत को प्रभारी बनाया गया है। मामले में बालगृह प्रबंधन का कहना है कि बच्चियां गंभीर हालत में शिशुगृह लाई गई थीं। बालगृह अधीक्षक किंशकु त्रिपाठी और डॉ. सुदर्शन ने बताया कि दिसंबर में जब अंतरा को लाया गया था, तब वह 10-15 दिन की थी। उसकी मौत 10 फरवरी को हुई। इससे पहले वह 19 से 28 जनवरी तक भर्ती थी। डिस्चार...

बैंक ऑफ इंडिया शाखा शाहाबाद के प्रबंधक समेत तीन पर मुकदमा

Image
शाहाबाद। कोतवाली में बैंक ऑफ इंडिया शाखा शाहाबाद के प्रबंधक सहित तीन के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। ग्राम नरहाई के खाताधारक रामकुमार ने आरोप लगाया है कि बैंक ऑफ इंडिया में दो जून 2016 को 49 हजार रुपया जमा किया था। इसका जमा वाउचर उसे मिला था। जुलाई 21 को जब वह बैंक गया और अपना खाता चेक कराया, तो जमा किए गए 49 हजार रुपये की इंट्री नहीं मिली। शाखा प्रबंधक से शिकायत करने के बाद भी धनराशि उसके खाते में जमा नहीं हुई।इस पर पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस पर उसने न्यायालय की शरण ली। कोतवाल सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर शाखा प्रबंधक, कैशियर व बैंक मित्र के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा पंदीकृत किया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।

सीतापुर से लखनऊ आ रही 40 यात्रियों से भरी बस टैंकर से टकराई, 12 घायल

Image
सीतापुर से लखनऊ 40 यात्रियों को लेकर आ रही निजी बस हाईवे पर पौधों में पानी डाल रहे टैंकर से जा भिड़ी। बुधवार सुबह करीब दस बजे यह हादसा इटौंजा के बाबापुरवा मोड़ के पास हुआ। हादसे में चालक कलीम केबिन में फंस गया और 11 यात्री घायल हो गए। हादसे का कारण चालक  को झपकी आना बताया जा रहा है। राहगीराें व स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया। पुलिस ने घायलों को रामसागर मिश्रा अस्पताल भेजा, जहां से चालक को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक इटौंजा रविंद्र कुमार के मुताबिक, घायल यात्रियों का कहना था कि रास्ते में कई बार चालक को झपकी आई। उससे मुंह धुलने को कहा गया, पर उसने एक न सुनी और हादसा हो गया। वहीं, चालक कलीम का कहना था कि बस को नेपाल बार्डर से लेकर आ रहा था। हाईवे पर अचालक ब्रेक फेल होे गए। बायीं तरफ  एक कार चल रही थी। जब तक बस को मोड़ पाता तब तक हादसा हो गया। लखीमपुर के बरगवा के गुल्लू सिंह, बहराइच के मोतीपुर के केशव सिंह, लखीमपुर के विनोद कुशवाहा व अजय चक्रवर्ती, बहराइच के अतुल कुमार, रायपुर इशानगर धरौरा की अनन्या, आकांक्षा, आयुषी, नीमसार के वसीम, लख...