शिया कालेज विक्टोरिया स्ट्रीट, लखनऊ में मजलिसे उलमा शिया कालेज की जेरे निगरानी व शिया अरबी कालेज की ओर से हुस्ने क़ेरात कुरआन पाक के एक मुक़ाबले का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ कुरान के पाठ से क़ारी नदीम नजफी ने किया। कुरआन के पाठ के बाद मौलाना यासूब अब्बास ने प्रारम्भिक सम्बोधन से आये हुए अतिथियों का स्वागत किया जिसके बाद मुख्य अतिथियों में हुज्जतुल इस्लाम आलीजनाब मौलाना सैय्यद ज़ाहिद अहमद रिज़वी, हुज्जतुल इस्लाम आलीजनाब मौलाना जाफर अब्बास, हुज्जतुल इस्लाम आलीजनाब मौलाना सैय्यद पयाम हैदर रिज़वी, मौलाना जहीर अब्बास मुम्बई व अब्बास मुर्तुजा शमसी प्रबन्धक, शिया कालेज ने अपनी तक़रीर में कुरआन और अहलेबैत अ०स० पर रौशनी डाली और इस "मुकाबल-ए-हुस्ने क़ेरात" को आयोजित करने वालों की ख़िदमत में मुबारकबाद पेश की और कहा कि यह अपनी नौअईयत का एक बिलकुल अलग और मेयारी प्रोग्राम है। इसको आगे भी जारी और सारी रहना चाहिये है इससे हमारे नौजवानों में कुरआने पाक को लेकर और ज़्यादा बेदारी पैदा होगी। तक़रीर के बाद आये हुए कुर्रा हज़रात ने अपनी बेहतरीन हुस्ने क़िरात का मुज़ाहिरा किया, जिसके बाद मुसाब...
राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ जिसमें सभी लोंगों द्वारा बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया गया था इसी क्रम में बैंकों, इंश्योरेन्स कम्पनी द्वारा व चालान आदि मुकद्दमें बड़ी संख्या में निस्तारित किये गये। जब संवाददाता मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, लखनऊ पहुँचा तो वहाँ पर चोला मंडलम इंश्योरेन्स कम्पनी लि० के अधिकारियों, चीफ टैक्नीकल ऑफिसर प्रवीन पाठक, नेशनल प्रबन्धक सुबहिया, क्षेत्रीय प्रबन्धक प्रफुल्ल चौधरी, प्रबन्धक जय शिव शर्मा एवं उपप्रबन्धक मोहम्मद जावेद अंसारी एवं विशाल श्रीवास्तव से मुलाकात हुई जिसमें सी०टी०ओ० प्रवीन पाठक द्वारा बत्ताया गया कि हर लोक अदालत में चोला मण्डलम जनरल इंश्योरेन्स कम्पनी लि० द्वारा राष्ट्रीय लेबिल पर जॉचोपरान्त सही पाये गये मुकद्दमो का बड़ी संख्या में निस्तारण किया जाता है। कम्पनी का ध्येय भी मुकद्दमों का जल्द से जल्द निस्तारण करना है जिससे वादीगणो को सही समय पर आर्थिक लाभ मिल सके। इसी क्रम में चोला मण्डलम जनरल इंश्योरेन्स कम्पनी लि० द्वारा पूरे उत्तर प्रदेश में 400 मुकद्द्मो का आज निस्तारण किया गया है जिसमें कुल 25 करोड़ रूपये का भुगतान किया गया जिसमें अलीगढ़ में 45 ल...
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता और महासचिव शिया धर्मगुरु मौलाना यासूब अब्बास ने बयान देते हुए कहा कि यह बहुत अच्छा फ़ैसला है और मैं इस फ़ैसले का दिल से स्वागत करता हूं क्योंकि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ने शिक्षा के क्षेत्र में देश के साथ-साथ पूरी दुनिया में तालीम की खुशबू फैलाने का काम किया है। शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि “अल्पसंख्यक दर्जे की अपनी अलग अहमियत और ताक़त होती है क्योंकि उसमें किसी की दख़ल अंदाज़ी नहीं होती है और संस्था के हित में कोई भी फ़ैसला लेने में किसी तरह की परेशानी पेश नहीं आती जहां तक तीन जजों की बेंच का सवाल है तो मेरी उम्मीद है कि वह बहुत अच्छा फ़ैसला लेगी और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में अल्पसंख्यक दर्जे को बरक़रार रखने का फ़ैसला करेगी. मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि हमेशा एएमयू को लेकर इसलिए विवाद रहता है क्योंकि वह अच्छी शिक्षा प्रदान कर रहा है. पूरे देश को एएमयू से बेहतरीन और क़ाबिल लोग मिले हैं जो आज पूरी दुनिया में हिंदुस्तान का नाम रौशन कर रहे ...
Comments
Post a Comment