साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगेगा देव दीपावली पर


साल 2022 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण नवंबर मास में लगने जा रहा है. पंचांग के अनुसार, आगामी 08 नवंबर, मंगलवार को लगने वाला चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा. भारत में पूर्ण चंद्र ग्रहण सिर्फ पूर्वी भागों में दिखाई देगा. वहीं आंशिक रूप के इसे भारत के अधिकांश भागों में देखा जा सकता है. 08 नवंबर, 2022 को देव दीपावली है. ऐसे में ज्योतिष शास्त्र के कई जानकार देव दीपावली ग्रहण से एक दिन पहले मनाने की बात कह रहे हैं. ऐसे में जानते हैं कि साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण के बारे में

चंद्रग्रहण 2022 तिथि- 08 नवंबर, मंगलवार

चंद्रग्रहण आरंभ- शाम 5 बजकर 32 मिनट पर

चंद्र ग्रहण समाप्त- शाम 06 बजकर 18 मिनट पर 

सूतक शुरू- सुबह 09 बजकर 21 मिनट पर

सूतक समाप्त- शाम 06 बजकर 18 मिनट पर

  • हिंदू मान्यताओं के अनुसार, चंद्रग्रहण का सूतक साल ग्रहण से 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है. 
  • साल 2022 का दूसरा चंद्र ग्रहण भारत में देखा जा सकेगा. जो कि भारतीय समय के अनुसार, 08 नवंबर को दोपहर 1.32 से शुरू होकर शाम 7.27 तक रहेगा.
  • मान्यतानुसार, ग्रहण काल में विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं को खास सावधानी बरतनी होती है. 
  • चंद्र ग्रहण का सूतक काल अशुभ माना जाता है. जो कि ग्रहण लगने से 09 घंटे पहले शुरू होता है और ग्रहण की समाप्ति के बाद खत्म होता है. 
  • सूतक काल आरंभ होने के बाद पूजा-पाठ इत्यादि धार्मिक कार्य नहीं किए जाते हैं. 
  • चंद्र ग्रहण के दौरान यात्रा करना अशुभ माना गया है. ऐसे में इस दौरान यात्रा करने से परहेज करना चाहिए. 
  • चंद्र ग्रहण के दौरान किसी भी प्रकार के शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं. 
  • चंद्र ग्रहण के दौरान ना तो सोना चाहिए और ना ही धारदार वस्तुओं का इस्तेमाल करना चाहिए. 
  • चंद्र ग्रहण के दौरान स्नान और दान का खास महत्व है. इस दिन गंगा नदी में स्नान के बाद दान करना शुभ होता है. 

Comments

Popular posts from this blog

शिया कालेज में हुआ मुकाबलए हुस्ने क़ेरात का आयोजन

लोक अदालत में मुक़दमों का हुआ निस्तारण

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ने देश और दुनिया में खुशबू फैलाने का काम किया है शिया रहनुमा -मौलाना यासूब अब्बास।