सीतापुर से लखनऊ आ रही 40 यात्रियों से भरी बस टैंकर से टकराई, 12 घायल
सीतापुर से लखनऊ 40 यात्रियों को लेकर आ रही निजी बस हाईवे पर पौधों में पानी डाल रहे टैंकर से जा भिड़ी। बुधवार सुबह करीब दस बजे यह हादसा इटौंजा के बाबापुरवा मोड़ के पास हुआ। हादसे में चालक कलीम केबिन में फंस गया और 11 यात्री घायल हो गए। हादसे का कारण चालक को झपकी आना बताया जा रहा है।राहगीराें व स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया। पुलिस ने घायलों को रामसागर मिश्रा अस्पताल भेजा, जहां से चालक को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक इटौंजा रविंद्र कुमार के मुताबिक, घायल यात्रियों का कहना था कि रास्ते में कई बार चालक को झपकी आई। उससे मुंह धुलने को कहा गया, पर उसने एक न सुनी और हादसा हो गया। वहीं, चालक कलीम का कहना था कि बस को नेपाल बार्डर से लेकर आ रहा था। हाईवे पर अचालक ब्रेक फेल होे गए। बायीं तरफ एक कार चल रही थी। जब तक बस को मोड़ पाता तब तक हादसा हो गया।लखीमपुर के बरगवा के गुल्लू सिंह, बहराइच के मोतीपुर के केशव सिंह, लखीमपुर के विनोद कुशवाहा व अजय चक्रवर्ती, बहराइच के अतुल कुमार, रायपुर इशानगर धरौरा की अनन्या, आकांक्षा, आयुषी, नीमसार के वसीम, लखीमपुर खीरी के ईशानगर का चालक कलीम और कंडक्टर मुन्ना।
%20(3).jpg)
Comments
Post a Comment