आठ वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले, आनंद कुमार अपर निदेशक सूडा बने
प्रदेश सरकार ने आठ वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। आनंद कुमार शुक्ला को सीडीओ आजमगढ़ से अपर निदेशक सूडा लखनऊ बनाया गया है। श्री प्रकाश गुप्ता को सीडीओ गाजीपुर से सीडीओ आजमगढ़ बनाया गया है। संतोष कुमार वैश्य एडीएम वित्त एवं राजस्व बदायूं को सीडीओ गाजीपुर। राकेश कुमार पटेल मुख्य राजस्व अधिकारी प्रतापगढ़ को एडीएम वित्त एवं राजस्व बदायूं बनाया गया है। राकेश कुमार गुप्ता को सिटी मजिस्ट्रेट बरेली से मुख्य राजस्व अधिकारी प्रतापगढ़। रेनू सिंह एसडीएम प्रयागराज को सिटी मजिस्ट्रेट बरेली बनाया गया है।

Comments
Post a Comment