बैंक ऑफ इंडिया शाखा शाहाबाद के प्रबंधक समेत तीन पर मुकदमा


शाहाबाद। कोतवाली में बैंक ऑफ इंडिया शाखा शाहाबाद के प्रबंधक सहित तीन के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।

ग्राम नरहाई के खाताधारक रामकुमार ने आरोप लगाया है कि बैंक ऑफ इंडिया में दो जून 2016 को 49 हजार रुपया जमा किया था। इसका जमा वाउचर उसे मिला था। जुलाई 21 को जब वह बैंक गया और अपना खाता चेक कराया, तो जमा किए गए 49 हजार रुपये की इंट्री नहीं मिली। शाखा प्रबंधक से शिकायत करने के बाद भी धनराशि उसके खाते में जमा नहीं हुई।इस पर पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस पर उसने न्यायालय की शरण ली।
कोतवाल सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर शाखा प्रबंधक, कैशियर व बैंक मित्र के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा पंदीकृत किया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

शिया कालेज में हुआ मुकाबलए हुस्ने क़ेरात का आयोजन

लोक अदालत में मुक़दमों का हुआ निस्तारण

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ने देश और दुनिया में खुशबू फैलाने का काम किया है शिया रहनुमा -मौलाना यासूब अब्बास।