लखनऊ में कल से कटेगा 5000 का चालान, जानिए कैसे बचेगी जान
लखनऊः क्या आपने अभी तक अपनी मोटरसाइकिल या कार पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगवाई है तो यह खबर आपके लिए है. अगर अभी तक आपने इस नई व्यवस्था को नहीं अपनाया है तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की सड़क पर मंगलवार से सावधान होकर निकलें नहीं तो आपको मोटा जुर्माना देना पड़ सकता है. यही नहीं एक खास एक्ट के तहत आपके ऊपर कार्रवाई भी हो सकती है.
आपको बता दें कि पुलिस आयुक्त ने सोमवार को यह निर्देश दिया है कि अब जो लोग हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट और मानक के अनुरूप नंबर प्लेट का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, उनका चालान किया जाए. चालान करीब पांच हजार रुपए का होगा. एमवी एक्ट की धाराओं में ही एक्शन लिया जाएगा.

Comments
Post a Comment