जीजा से प्रेम प्रसंग में बाधक बनने पर पति की हत्या


सुरसा (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहकमपुरवा मजरा बिराहिमपुर में जीजा के साथ प्रेम संबंधों का खुलासा होने पर पत्नी ने पति की हत्या कर दी। पेड़ से गिरकर मौत होने की जानकारी पत्नी ने ससुर को दी। ससुर ने बहू पर प्रेमी जीजा के साथ मिलकर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या करने की पुष्टि होने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पत्नी को हिरासत में ले लिया। जीजा फरार हो गया है।

बताया गया कि पप्पू कुशवाहा (26) शुक्रवार दोपहर पत्नी शांति के साथ जानवरों की खातिर घास लेने के लिए घर से निकला था। कुछ समय बाद परिजनों को सूचना मिली कि पप्पू पेड़ से गिरकर घायल हो गया है। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो पप्पू की मौत हो चुकी थी। पास में बैठी शांति विलाप कर रही थी। मृतक के पिता रामाधीन ने पुत्र की हत्या किए जाने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी। बताया कि शांति का कई महीनों से अपने जीजा चंद किशोर के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। चंद किशोर लगभग 10 वर्ष पहले पड़ोस के गांव मोहकमपुरवा में अपना घर बनाकर रहने लगा था। कुछ समय बाद उसकी पत्नी सुनीता की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। होली पर बेटे ने उसे जीजा के साथ आपत्तिजनक हालत में रंग खेलते हुए पकड़ लिया था। प्रेम प्रसंग का खुलासा होने के डर से शांति ने चंद किशोर के साथ मिलकर दुपट्टे से पहले बेटे का गला कसा, फिर सिर पर ईंट से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद शव गांव के बाहर ले जाकर पेड़ के नीचे फेंक दिया।

Comments

Popular posts from this blog

शिया कालेज में हुआ मुकाबलए हुस्ने क़ेरात का आयोजन

लोक अदालत में मुक़दमों का हुआ निस्तारण

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ने देश और दुनिया में खुशबू फैलाने का काम किया है शिया रहनुमा -मौलाना यासूब अब्बास।