बेकाबू ट्रक की टक्कर से नहर में गिरी कार, तीन घायल


जगतपुर (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की रात बेकाबू ट्रक की टक्कर से कार नहर में जा गिरी। इससे कार पर सवार तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

रात करीब डेढ़ बजे कार सवार तीन लोग मिर्जापुर से लखनऊ की तरफ जा रहे थे। लखनऊ-प्रयागारज राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगतपुर कस्बे के निकट गंग नहर पुल के पास प्रयागराज से लखनऊ की तरफ जा रहे ट्रक ने पीछे से कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार नहर में जा गिरी। वहीं अंधेरे का फायदा उठाकर चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

हादसे में भदोही जिले के महराजगंज निवासी कमलेश मिश्रा, अभिषेक मिश्रा और मिर्जापुर के चुनार निवासी कार चालक सानू शर्मा घायल हुए। घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।

Comments

Popular posts from this blog

शिया कालेज में हुआ मुकाबलए हुस्ने क़ेरात का आयोजन

लोक अदालत में मुक़दमों का हुआ निस्तारण

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ने देश और दुनिया में खुशबू फैलाने का काम किया है शिया रहनुमा -मौलाना यासूब अब्बास।