फर्जी पासपोर्ट संग बांग्लादेशी गिरफ्तार:दुबई से वापस लौटाया गया था, लखनऊ में जांच शुरू


लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर फर्जी पासपोर्ट के सहारे दुबई की यात्रा करने वाला एक बांग्लादेशी बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। सीआईएफ ने उसे हिरासत में लेकर सरोजनीनगर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस और सुरक्षा एजेंसी मामले की जांच कर रही है।

फर्जी पासपोर्ट के सहारे पहुंच गया था दुबई
एसीपी कृष्णानगर विनय द्विवेदी के मुताबिक पकड़ा गया मोमिनुल इस्लाम मूल रूप से बांग्लादेश का रहने वाला। वह 8 अप्रैल को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से दुबई एयरलाइंस विमान से शारजाह (दुबई) गया था। जहां पहुंचने पर चेकिंग के दौरान उसका पासपोर्ट फर्जी निकला।
जिसकी वजह से उसे वापस दुबई एयरलाइन्स उड़ान से लखनऊ वापस भेज दिया गया। बुधवार दोपहर चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर पहुंचे मोमिनुल इस्लाम को रूटीन चेकिंग के दौरान इमीग्रेशन अधिकारियों ने पासपोर्ट चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बताया कि पश्चिम बंगाल में एजेंट के द्वारा पासपोर्ट ऑफिस से असित दास नाम से फर्जी पासपोर्ट बनवाया था। यह जानकारी होते ही सीआईएसएफ जवानों ने उसे हिरासत में लेकर सरोजनीनगर पुलिस के हवाले कर दिया। थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर संबंधित विभाग को सूचना दे दी है। मामले की जांच की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

शिया कालेज में हुआ मुकाबलए हुस्ने क़ेरात का आयोजन

लोक अदालत में मुक़दमों का हुआ निस्तारण

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ने देश और दुनिया में खुशबू फैलाने का काम किया है शिया रहनुमा -मौलाना यासूब अब्बास।