रेलवे के डिप्टी एसएस सेवा से बर्खास्त


रायबरेली। शहर के रेलवे स्टेशन पर डिप्टी स्टेशन अधीक्षक के पद पर कार्यरत महबूब अली को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। यह कार्रवाई उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक कृष्ण कांत ने की है। आरोप है कि ड्यूटी के दौरान डिप्टी एसएस ने लापरवाही बरती और कार्य व्यवहार भी ठीक नहीं है। इसको लेकर कई बार शिकायतें मिली थीं। गाड़ियों के संचालन में डिप्टी एसएस की भूमिका महत्वपूर्ण होती है, जिसमें किसी तरह की लापरवाही कतई ठीक नहीं है। स्टेशन अधीक्षक शाहबाज मुजफ्फर ने डिप्टी एसएस को बर्खास्त किए जाने की पुष्टि की है। उधर, उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के सहायक मंडल मंत्री लवकुश सोनकर का कहना है कि सेवा से बर्खास्त किए गए डिप्टी एसएस महबूब अली को मंडल कार्यालय लखनऊ में अपर मंडल रेल प्रबंधक के यहां 45 दिन में अपील करने का मौका दिया गया है। मामले में अपील की जाएगी।

रायबरेली। बनारस से देहरादून जाने वाली जनता मेल बुधवार को करीब 20 मिनट रोकी गई, क्योंकि दानापुर से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस को पास कराना था। जनसाधारण एक्सप्रेस का रायबरेली में ठहराव नहीं है, इसलिए जनता मेल को यहां रोक कर जनसाधारण को आगे चलाया गया। इससे जनता मेल में बैठे यात्रियों को काफी असुविधा हुई। दूसरी तरफ ट्रेनों की लेटलतीफी ने भी यात्रियों को परेशान किया। अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल पौने तीन घंटे, सिंगरौली से टनकपुर जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस, दिल्ली से प्रतापगढ़ जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस, देहरादून से बनारस जाने वाली जनता मेल एक-एक घंटे विलंब से आई।

Comments

Popular posts from this blog

शिया कालेज में हुआ मुकाबलए हुस्ने क़ेरात का आयोजन

लोक अदालत में मुक़दमों का हुआ निस्तारण

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ने देश और दुनिया में खुशबू फैलाने का काम किया है शिया रहनुमा -मौलाना यासूब अब्बास।