ब्रेन अकैडमी मॉलपुर कैंपबेल रोड पर SIR से जुड़ा समाधान शिविर आयोजित

 


लखनऊ मॉलपुर, कैंपबेल रोड स्थित ब्रेन अकैडमी में सहायक निर्वाचन अधिकारी कमल कुमार के नेतृत्व में एक विशेष कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप का मक़सद SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) से संबंधित आम जनता की समस्याओं को मौके पर ही सुनना और उनका समाधान करना था।

कैंप में बड़ी तादाद में क्षेत्र के मतदाता पहुँचे और नाम जोड़ने, संशोधन, पता परिवर्तन व अन्य चुनावी प्रक्रियाओं से जुड़ी दिक्कतों को अधिकारियों के सामने रखा। सहायक निर्वाचन अधिकारी कमल कुमार ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित स्टाफ को तत्काल आवश्यक निर्देश दिए।

कैंप के दौरान कई मामलों का फौरन निस्तारण किया गया, जबकि शेष आवेदनों को तय समय-सीमा में हल करने का आश्वासन दिया गया। जनता ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कैंप लगने से उन्हें दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते और काम आसानी से हो जाता है।

अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे अपने वोटर रिकॉर्ड की समय-समय पर जांच करते रहें और किसी भी त्रुटि की स्थिति में ऐसे कैंपों का लाभ उठाएँ।

Comments

Popular posts from this blog

शिया कालेज में हुआ मुकाबलए हुस्ने क़ेरात का आयोजन

लोक अदालत में मुक़दमों का हुआ निस्तारण

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ने देश और दुनिया में खुशबू फैलाने का काम किया है शिया रहनुमा -मौलाना यासूब अब्बास।